मदनसर में आंधी से पोल गिरा, चार दिन से पावरकट:कई गांव प्रभावित, जेईएन बोले- शाम कर बहाल होगी बिजली
मदनसर में आंधी से पोल गिरा, चार दिन से पावरकट:कई गांव प्रभावित, जेईएन बोले- शाम कर बहाल होगी बिजली
बुहाना : बुहाना उपखंड के मदनसर गांव में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। धूलवा बिजली पावर हाउस से जुड़ी इस लाइन का एक पोल टूटकर सड़क पर गिर जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि तेज आंधी और खराब मौसम के कारण यह पोल टूट गया था। इसके बाद से मदनसर, ब्राह्मणों की ढाणी, कुम्हारों की ढाणी और गोपालपुरा सहित आसपास के कई गांव अंधेरे में हैं। बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्य, मोबाइल चार्जिंग और कृषि संबंधी गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।
ग्रामीणों ने आगे बताया कि उन्होंने इस समस्या की सूचना कई बार निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी है। हालांकि अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विभागीय अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सड़क के बीचोंबीच गिरा पोल किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसके बावजूद निगम द्वारा मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने निगम के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि टूटे हुए पोल को तत्काल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस संबंध में धुलवा पावर हाउस के जेईएन सत्यवीर ने बताया कि तेज आंधी के कारण क्षेत्र में लाइनों और पोलों को व्यापक नुकसान हुआ है। विभाग की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने पुष्टि की कि मदनसर के टूटे पोल की सूचना मिल चुकी है और फिलहाल कलवा में कार्य चल रहा है। जेईएन ने आश्वासन दिया कि आज शाम तक नया पोल लगाकर मदनसर में बिजली बहाल कर दी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2178121

