[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भिर्र गांव के सात युवा सेना में चयनित:ग्रामीणों ने किया सम्मान; पूर्व सैनिकों के मार्गदर्शन से मिली सफलता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

भिर्र गांव के सात युवा सेना में चयनित:ग्रामीणों ने किया सम्मान; पूर्व सैनिकों के मार्गदर्शन से मिली सफलता

भिर्र गांव के सात युवा सेना में चयनित:ग्रामीणों ने किया सम्मान; पूर्व सैनिकों के मार्गदर्शन से मिली सफलता

बुहाना : बुहाना क्षेत्र के भिर्र गांव के सात युवाओं का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना में चयन हुआ है, जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है। मंगलवार को गांव के खेल मैदान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। युवा संगठन और ग्रामीणों ने चयनित युवाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूर्व सैनिकों के मार्गदर्शन से सफलता

ग्रामीणों ने बताया कि भिर्र गांव की मिट्टी में देश सेवा का जज्बा रचा-बसा है। चयनित युवाओं ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता में गांव के पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ये पूर्व सैनिक सेवानिवृत्ति के बाद भी युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी के लिए शारीरिक एवं मानसिक प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। वे नियमित रूप से खेल मैदान में युवाओं का मार्गदर्शन करते हैं और उनमें राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करते हैं। इसी का परिणाम है कि गांव के युवा लगातार भारतीय सेना और विभिन्न सुरक्षा बलों में चयनित हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भिर्र गांव को ‘सैनिकों के गांव’ के रूप में जाना जाता है। यहां अधिकांश परिवारों से एक या अधिक सदस्य भारतीय सेना अथवा सुरक्षा बलों में सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर विकास फौजी, उत्तम शर्मा, सुभाष साहब, कृष्ण मान, रघुवीर सांगवान, विक्रम मान, विकास श्योराण और नवीन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles