[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार:पैरोल अवकाश पर जेल से बाहर आने के बाद 8 साल से फरार था अपराधी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार:पैरोल अवकाश पर जेल से बाहर आने के बाद 8 साल से फरार था अपराधी

बुहाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार:पैरोल अवकाश पर जेल से बाहर आने के बाद 8 साल से फरार था अपराधी

बुहाना : बुहाना पुलिस ने हत्या के मामले में सजायाफ्ता एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 8 वर्षों से पैरोल से फरार चल रहा था। इस अपराधी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी वर्ष 2017 में पैरोल अवकाश पर जेल से बाहर आने के बाद से फरार था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाधिकारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी संसाधनों की सहायता से आरोपी प्रदीप सिंह उर्फ दीपू उर्फ लगड़िया (38) पुत्र बहादूर सिंह को दस्तयाब किया। आरोपी बुहाना कस्बे के वार्ड नंबर 17 का निवासी है।

प्रदीप सिंह पुलिस थाना बीछवाल, जिला बीकानेर के प्रकरण संख्या 17/18, धारा 11(2)(ख) राजस्थान बंदी अधिनियम में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (पीसीएनडीटी एक्ट प्रकरण) बीकानेर द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना बीछवाल, बीकानेर को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी बिमला बुडानिया, साइबर सेल झुंझुनूं के हेड कांस्टेबल जितेंद्र थाकन, डीएसटी टीम झुंझुनूं के हेड कांस्टेबल बुलेश और कांस्टेबल अमित मोटसरा शामिल रहे। आरोपी की तलाश, लोकेशन ट्रेस करने और गिरफ्तारी में साइबर सेल झुंझुनूं के हेड कांस्टेबल जितेंद्र थाकन की विशेष भूमिका रही।

Related Articles