पति ने सुसाइड किया, पत्नी गिरफ्तार:पीहर जाने के बाद कहा था- मैं वापस नहीं आऊंगी; प्रेमी पहले ही पकड़ा जा चुका
पति ने सुसाइड किया, पत्नी गिरफ्तार:पीहर जाने के बाद कहा था- मैं वापस नहीं आऊंगी; प्रेमी पहले ही पकड़ा जा चुका
सीकर : सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने युवक के सुसाइड के मामले में पत्नी को गिरफ्तार किया है। पत्नी का प्रेमी पहले ही पकड़ा जा चुका था। पत्नी से परेशान होकर ही युवक ने सुसाइड किया था। आरोप है कि पत्नी पीहर चली गई थी। उसने कहा था कि मैं वापस नहीं आऊंगी और प्रेमी के साथ रहूंगी।
SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- आरोपी पूजा उर्फ मीनू(30) पत्नी विकास कुमार निवासी लोसल को गिरफ्तार किया है। 11 मार्च 2026 को फूलचंद कुमावत ने केस दर्ज करवाते हुए बताया था कि उनके बेटे विकास का विवाह 27 जनवरी 2015 को लोसल की रहने वाली पूजा के साथ हुआ था। पूजा की बहन प्रियंका की शादी भी पड़ोस में रहने वाले अनुराग से हुई थी।
अनुराग ने पालवास के रहने वाले मनोज पुत्र रामप्रसाद को अपना धर्म भाई बना रखा था। मनोज काफी बार अनुराग के पास आता-जाता रहता था। मनोज कई बार अनुराग और विकास के साथ उनके ससुराल भी आता-जाता था। इसके चलते उसकी पूजा और प्रियंका से भी पहचान हो गई थी।
प्रेमी ने बात करने के लिए मोबाइल दिलवाया था
परिवार ने भी समझाया था
विकास के परिवार ने भी कई बार मनोज के घर जाकर समझाइश की, लेकिन वह नहीं माना। मनोज मिलने के बहाने अनुराग के घर पर आता था। वहां पर पूजा को भी बुला लेता था। इस बारे विकास की मां ने मनोज को कहा कि पूजा और उसके बच्चों को तू रख ले तब मनोज ने कहा कि उसके बच्चे कहां जाएंगे।
जान से मारने की धमकी दी थी
8 मार्च को मनोज ने विकास पर गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस थाने में गिरफ्तार करवा दिया। लेकिन जांच में मामला झूठा पाया गया। विकास को छोड़ दिया गया। इसके बाद मनोज ने विकास को धमकी दी कि तुम मेरे और पूजा के बीच में आए तो जान से मार दूंगा।
मृतक के पिता ने मामला दर्ज करवाया
इससे पहले 6 मार्च को पूजा अपने पीहर चली गई। उसने कहा कि मैं वापस नहीं आऊंगी और मनोज के साथ रहूंगी। परेशान होकर 10 मार्च को शाम 5 बजे विकास ने सुसाइड कर लिया। विकास के पिता ने मनोज और विकास की पत्नी पूजा के संबंधों से परेशान होकर विकास के सुसाइड करने का मामला दर्ज करवाया।
आरोपी मनोज पहले हो चुका गिरफ्तार
पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन करके पहले आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया। इसके बाद अब मामले में विकास की पत्नी पूजा को गिरफ्तार किया गया है। पत्नी के अवैध संबंध विकास सहन नहीं कर पाया जिससे आहत होकर उसने सुसाइड किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2178008

