[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मालसर की दलित बस्ती में पानी की समस्या:ग्रामीणों ने चौपाल में किया विरोध प्रदर्शन, समाधान की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

मालसर की दलित बस्ती में पानी की समस्या:ग्रामीणों ने चौपाल में किया विरोध प्रदर्शन, समाधान की मांग की

मालसर की दलित बस्ती में पानी की समस्या:ग्रामीणों ने चौपाल में किया विरोध प्रदर्शन, समाधान की मांग की

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र के मालसर गांव की दलित बस्ती में पिछले कई वर्षों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। नियमित पेयजल आपूर्ति न होने के कारण बस्ती के करीब 80 से 90 घरों को निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग और अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्हें पीने के पानी के लिए प्रति टैंकर 1000 से 1500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के विरोध में सोमवार को गांव की मुख्य चौपाल में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो आगामी दिनों में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

समस्या का जल्द समाधान होगा

इधर, सरपंच बाला सिंवर और रामचंद्र गोदारा ने बताया कि गांव में पेयजल समस्या को लेकर सरदारशहर के जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके अलावा जहां से पानी के टैंकर भेजे जाते हैं, वहां भी समस्या की जानकारी दी गई है।उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारू होते ही समस्या का समाधान हो जाएगा और ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

Related Articles