[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन:पूर्व विधायक बोलीं- व्यवस्था चौपट, 15 दिन में सुधार नहीं तो तालाबंदी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन:पूर्व विधायक बोलीं- व्यवस्था चौपट, 15 दिन में सुधार नहीं तो तालाबंदी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन:पूर्व विधायक बोलीं- व्यवस्था चौपट, 15 दिन में सुधार नहीं तो तालाबंदी

सादुलपुर : सादुलपुर में कांग्रेस ने सोमवार को नगरपालिका के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर किया गया। पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका कार्यालय तक जुलूस निकाला।

जुलूस पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया के निवास स्थान से शुरू हुआ और शीतला बाजार, घंटाघर सहित विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए नगरपालिका कार्यालय पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने एसडीएम से चर्चा की
पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने एसडीएम से चर्चा की

पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा- शहर की संपूर्ण व्यवस्था चरमरा चुकी है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, “जहां हाथ रखो वहीं दर्द है। न लोगों को पर्याप्त पीने का पानी मिल रहा है, न बिजली व्यवस्था संतोषजनक है और न ही सफाई की स्थिति ठीक है।”

पूनिया ने नगरपालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

पूनिया ने नगरपालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा और कहा कि केवल मंत्रियों के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डालने से विकास नहीं होता, बल्कि जनता के मुद्दों पर काम करना जरूरी है।

उन्होंने ‘डबल इंजन’ सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों इंजन खराब नजर आ रहे हैं और भ्रष्टाचार की गति बढ़ी हुई है। पूनिया ने पेपर लीक मामलों का भी उल्लेख किया और कहा कि इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है, लेकिन सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व नगरपालिका चेयरमैन जगदीश बेरासरिया, सत्यवीर पूनिया, लाल मोहम्मद भियानी और हैदर अली सहित अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने शहर में सफाई, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं और आमजन मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं।

Related Articles