ईदगाह मोहल्ले में विभागीय पदोन्नति पर समाज ने किया सम्मान समारोह
ईदगाह मोहल्ले में विभागीय पदोन्नति पर समाज ने किया सम्मान समारोह
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित मोहल्ला ईदगाह द्वारा समाज में विभागीय पदोन्नति से बने अधिकारियों का सम्मान किया गया। रविवार देर शाम को मोहल्ला ईदगाह रिसालदार कोटड़ी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मोहल्ला ईदगाह की और से विभागीय पदोन्नति से अधिकारी बने प्राध्यापक परवेज़ खान, प्राध्यापक वसीम बाबर, सब इंस्पेक्टर जाकिर खान, ए.एस.आई. रमजान खान बिसाऊ, ए.एस.आई. मोहम्मद आवेश, ए. एस. आई. याकूब खान और हेड कांस्टेबल ईसब अली खान इत्यादि का माल्यार्पण व साफा पहनाकर मोमेंटो भेंट कर अभिनंदन किया गया।
मंच पर रिटायर्ड एडिशनल एसपी अयूब खान ने खुदा की तारीफ में खूबसूरत नात पेश की। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शमशाद अली ने मोटिवेशनल स्पीच देते हुए कहा कि युवा अधिकाधिक संख्या में अधिकारी बनकर मुल्क और समाज की तरक्की में अपना अहम योगदान दे । रियाजत खान ने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं पेश की। मुस्ताक खान कांग्रेस प्रदेश सचिव ने अधिकारीयो से समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार का आह्वान किया। भवरु खान ठेकेदार ने शेरो -शायरी के जरिए हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले रिटायर्ड एएसआई अनवर खान, चूरू फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष भाई शकील दुर्रानी और इस्माइल खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और समाज को सकारात्मक संदेश दिया। इस अवसर पर कासम अली खान, इकबाल खान, इस्माइल खान, अब्दुल सत्तार सदर, अब्दुल मन्नान, सलीम पावटा , अली हसन, इमरान दिलावर, जावेद, हामिद रिसालदार सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2175259


