सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
गुढ़ागौड़जी : क्षेत्र के बड़ागांव बाईपास चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार झुंझुनूं निवासी प्रदीप कुमार पुत्र मालीराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके काकेर ससुर मोहन लाल पुत्र सांवलराम (68) निवासी बड़ागांव 21 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल से गांव में स्थित पावर हाउस के पास किसी से मिलने जा रहे थे।
इसी दौरान बड़ागांव बाईपास चौराहे के निकट सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोहन लाल सड़क पर गिर गए और उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें तत्काल बड़ागांव सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले झुंझुनूं और बाद में जयपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने बताया कि घायल मोहन लाल का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गुढ़ा सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाया गया तथा शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2175065


