हजरत सैयद उमराव शहीद गाजी का 942वां सालाना उर्स शुरू, 3 जून तक होंगे धार्मिक आयोजन
हजरत सैयद उमराव शहीद गाजी का 942वां सालाना उर्स शुरू, 3 जून तक होंगे धार्मिक आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : लाडनूं शहर की प्रसिद्ध दरगाह हजरत सैयद उमराव शहीद गाजी सरकार का 942वां सालाना उर्स शनिवार से अकीदत और श्रद्धा के साथ शुरू हो गया। पांच दिवसीय उर्स के दौरान देशभर से आने वाले जायरीन दरगाह पर हाजिरी देकर अमन, चैन और खुशहाली की दुआ करेंगे।
राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फ कमेटी के पूर्व जिला संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुश्ताक खान कायमखानी ने बताया कि दरगाह कब्रिस्तान समिति के तत्वावधान में आयोजित उर्स 3 जून तक चलेगा। इस दौरान महफिल-ए-मिलाद, कव्वाली, गुल-संदल और चादर शरीफ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उर्स कार्यक्रम के तहत शनिवार को असर की नमाज के बाद धमा बैठकी का आयोजन हुआ। रविवार को नमाज-ए-इशा के बाद महफिल-ए-मिलाद, जबकि सोमवार को महफिल-ए-मिलाद एवं कव्वाली का आयोजन होगा। मंगलवार को गुल और संदल की रस्म के साथ रात्रि में कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उर्स का समापन 3 जून को चादर शरीफ और कुल की रस्म के साथ होगा। शाम 5 बजे चादर शरीफ का जुलूस बड़बोड़ा सिलावट मस्जिद से दरगाह शरीफ के लिए रवाना होगा। उर्स के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2175064


