छात्र अब्दुल लतीफ खान को प्रतिभा सम्मान समारोह मे जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया सम्मानित
छात्र अब्दुल लतीफ खान को प्रतिभा सम्मान समारोह मे जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर जयपुर रोड स्थित मदरसा परिसर में इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं कक्षा के मेधावी छात्र अब्दुल लतीफ खान को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने छात्र को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर सुराणा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पहले अच्छे नागरिक बनना जरूरी है, उसके बाद आईएएस, आईपीएस, आरएएस, डॉक्टर या इंजीनियर बनने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हाजी याकूब थीम ने की।
समारोह में सोसायटी अध्यक्ष शौकत अली खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अयूब खान, महासचिव डॉ. एफ.एच. गोरी सहित अन्य अतिथियों ने भी मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अब्दुल लतीफ खान के सम्मानित होने पर उनके दादा मैनुद्दीन खान ने इसे बच्चे की मेहनत और लगन का परिणाम बताया।
कार्यक्रम में प्रतिभाओं का फूलमालाओं, प्रशस्ति पत्रों एवं स्मृति चिन्हों के साथ सम्मान किया गया। संचालन प्रिंसिपल आरिफ खान ने किया तथा अंत में डॉ. एफ.एच. गोरी ने आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2175057


