नेत्र चिकित्सा शिविर में 345 मरीजों को मिला लाभ, 21 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
नेत्र चिकित्सा शिविर में 345 मरीजों को मिला लाभ, 21 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन और महावीर इंटरनेशनल रानी अहिल्या वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में लावरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशाल नेत्र चिकित्सा, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन स्वर्गीय तीलोकचंद जालान एवं भागीरथी देवी जालान की पुण्य स्मृति में श्याम सुंदर जालान के सहयोग से हुआ।
शिविर में टिबड़ा आई हॉस्पिटल की टीम ने 210 मरीजों की नेत्र जांच कर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई तथा 115 मरीजों को चश्मे वितरित किए। वहीं 21 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। अपेक्स स्काईलाइन हॉस्पिटल की टीम ने मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप के 135 मरीजों की जांच कर परामर्श और दवाइयां प्रदान कीं।
शिविर में कुल 345 मरीज लाभान्वित हुए। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। आयोजनकर्ताओं ने इसे जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की बात कही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2175057


