रतनगढ़ करियर काउंसिल में उमड़ा जनसैलाब, हजारों विद्यार्थियों ने लिया मार्गदर्शन
रतनगढ़ करियर काउंसिल में उमड़ा जनसैलाब, हजारों विद्यार्थियों ने लिया मार्गदर्शन
रतनगढ़ : कामगार समाज रतनगढ़ के तत्वावधान में टाउन हॉल में आयोजित करियर काउंसिल कार्यक्रम में हजारों विद्यार्थियों ने भाग लेकर विभिन्न क्षेत्रों में करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में शिक्षा, तकनीक, कृषि, कानून, चिकित्सा, खेल एवं आईटीआई सहित अनेक विषयों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक श्रवण कुमार सोडा, अध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल तथा मुख्य अतिथि रामकुमार वर्मा (उपखंड अधिकारी, सरदारशहर) सहित अन्य अतिथियों ने मां सावित्रीबाई फुले, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान विश्वकर्मा के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
कार्यक्रम में सचिव बृजदीपक स्वामी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कृषि विज्ञान की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कंप्यूटर विज्ञान विशेषज्ञ पवन मेलिंडा ने डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। वहीं राजकीय कॉलेज सीकर के सहायक प्रोफेसर डॉ. टी. डी. सोनी ने भूगोल एवं जीवनशैली से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए।

ला कॉलेज चूरू के प्राचार्य डॉ. एस. के. सैनी ने ऑनलाइन माध्यम से कानून के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। मेडिकल नर्सिंग कॉलेज चूरू के प्राचार्य बजरंग कुमार हर्षवाल ने नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। तारानगर राजकीय कन्या महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. अनामिका प्रजापत ने रसायन विज्ञान विषय से जुड़े करियर विकल्पों की जानकारी दी।
जूनियर इंस्ट्रक्टर जी. पी. भाटी ने आईटीआई पाठ्यक्रमों एवं तकनीकी शिक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी, जबकि शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार आलड़िया ने खेलकूद के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से युवा किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में संरक्षक श्रवण कुमार सोडा एवं अध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और दूर-दराज से आए विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रिखा राम तालणिया एवं वरिष्ठ अध्यापक अशोक वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मोहनलाल सैनी, राजेंद्र कुमार नोखवाल, फकीरचंद दानोदिया, वीरेंद्र कुमार बुनकर, मदनलाल, किशनलाल हर्षवाल, तुलसीराम प्रजापति, लालचंद प्रजापत, मंगतूराम मंडीवाल, भंवरलाल सांवा, रामचंद्र प्रजापत, पूर्णमल दानोदिया, एडवोकेट पूनम, मंजू मारवाल, सत्यपाल बौद्ध, अनिल भोभरिया, बनवारीलाल जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2175059


