[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में पेयजल लाइन टूटी, लाखों लीटर पानी बहा:श्री श्याम तोरणद्वार के पास सड़क पर फैला, सुधार कार्य जारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में पेयजल लाइन टूटी, लाखों लीटर पानी बहा:श्री श्याम तोरणद्वार के पास सड़क पर फैला, सुधार कार्य जारी

रींगस में पेयजल लाइन टूटी, लाखों लीटर पानी बहा:श्री श्याम तोरणद्वार के पास सड़क पर फैला, सुधार कार्य जारी

रींगस : रींगस में रविवार शाम जलदाय विभाग की राइजिंग लाइन टूट गई। ये घटना भैंरूजी मोड़ पर श्री श्याम तोरणद्वार के पास हुई। लाइन टूटने से लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह गया, जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया और आवागमन भी प्रभावित हुआ।

भीषण गर्मी के बीच इस घटना से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई। सिटी रोड पर श्याम तोरण गेट के पास ये राइजिंग लाइन अत्यधिक दबाव के कारण टूटी। इससे सड़क पर घंटों तक पानी बहता रहा, जिससे बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो गया।

जलदाय विभाग को इसकी जानकारी मिलने और आपूर्ति बंद करने में कई घंटे लग गए। ये राइजिंग लाइन विभाग के नदी स्थित पंप हाउस से कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के पास बने पंप हाउस तक पानी पहुंचाती है।

जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता ब्रजमोहन ओला ने बताया- पेयजल सप्लाई पाइप लाइन टूट गई थी। इसे ठीक करवाने के लिए मजदूरों को मौके पर भेजा गया है और सुधार कार्य जारी है।

Related Articles