नशे में धुत युवकों ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने 7 किमी पीछा कर पकड़ी कार
नशे में धुत युवकों ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने 7 किमी पीछा कर पकड़ी कार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-52 पर बावड़ी के समीप रविवार को तेज रफ्तार और नशे में धुत कार सवार युवकों ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में रींगस निवासी एडवोकेट दिनेश बुनकर और उनकी पत्नी सुमन घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए रींगस के जेडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सहायक उप निरीक्षक सांवताराम गुर्जर ने बताया कि एडवोकेट दिनेश बुनकर अपनी पत्नी को सीकर परीक्षा दिलाकर बाइक से रींगस लौट रहे थे। इसी दौरान बावड़ी के समीप पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गये। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार का पीछा शुरू किया और करीब 7 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद सौंथलिया के पास कार को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पीछा करने के दौरान कार का आगे का टायर फट गया था, इसके बावजूद चालक वाहन को रिम पर दौड़ाता रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार राहुल कुमार पुत्र भागीरथ मल जाट निवासी निवाई (नवलगढ़) तथा अंकित पुत्र नंदलाल जाट निवासी भोजासर (झुंझुनूं) को हिरासत में लिया। दोनों की एल्कोहल जांच कराई गई, जिसमें राहुल के शरीर में 257 एमएल तथा अंकित के शरीर में 329 एमएल अल्कोहल की मात्रा पाई गई, जो निर्धारित सीमा से करीब 10 गुना अधिक बताई गई। पुलिस ने हादसा कारित करने वाली स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त कर दोनों आरोपियों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2174960

