[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा में तेज आंधी से दुकान का छज्जा गिरा:नीचे खड़ी कचरा ट्रॉली क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोठड़ा में तेज आंधी से दुकान का छज्जा गिरा:नीचे खड़ी कचरा ट्रॉली क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

गोठड़ा में तेज आंधी से दुकान का छज्जा गिरा:नीचे खड़ी कचरा ट्रॉली क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा में शनिवार शाम तेज आंधी के कारण एक दुकान का छज्जा गिर गया। छज्जे का मलबा नीचे खड़ी कचरा संग्रहण ट्रॉली पर गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गई।

क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार शाम के समय तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में धूल का गुबार छा गया और कुछ ही देर में तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी इतना तेज थी कि गोठड़ा के वार्ड नंबर 3 में सिंघाना-खेतड़ी मुख्य सड़क के पास स्थित मायाराम सैनी की वर्षों से बंद पड़ी दुकान का छज्जा भरभराकर गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शी नाशीर हुसैन ने बताया – तेज हवा के झोंकों के कारण दुकान का पुराना छज्जा टूटकर नीचे गिरा। छज्जे के नीचे कचरा संग्रहण के लिए खड़ा टेम्पो मौजूद था, जिसकी ट्रॉली मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

अंधड़ के दौरान कई स्थानों पर बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण कस्बे के विभिन्न इलाकों में कुछ समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

Related Articles