[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में अज्ञात वाहन की टक्कर:बाइक सवार दंपती घायल, एक रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में अज्ञात वाहन की टक्कर:बाइक सवार दंपती घायल, एक रेफर

गुढ़ागौड़जी में अज्ञात वाहन की टक्कर:बाइक सवार दंपती घायल, एक रेफर

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे की झुंझुनूं रोड पर शनिवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सौंथली निवासी इंद्राज मेघवाल (62) अपनी पत्नी कौशल्या देवी (60) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान झुंझुनूं रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुढ़ागौड़जी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इंद्राज मेघवाल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। वहीं, कौशल्या देवी का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन संभवतः एक स्विफ्ट कार थी। बताया जा रहा है कि कार चालक टक्कर मारने के बाद वाहन को वापस गुढ़ागौड़जी की दिशा में मोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार वाहन और चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।

Related Articles