सिंघाना में पहली बारिश से सड़कें जलमग्न:नालियों की सफाई नहीं होने से जल निकासी बाधित, व्यापारियों ने जताया रोष
सिंघाना में पहली बारिश से सड़कें जलमग्न:नालियों की सफाई नहीं होने से जल निकासी बाधित, व्यापारियों ने जताया रोष
सिंघाना : सिंघाना में बारिश के बाद सर्किल से लेकर पुलिस थाने और मुख्य बाजार तक जलभराव हो गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कें पानी में डूब गईं और लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका द्वारा बारिश से पूर्व नालियों की समुचित सफाई नहीं करवाई गई थी। इस कारण बारिश का पानी निकल नहीं पाया और सड़कों पर भर गया। कई जगहों पर घुटनों से ऊपर तक पानी जमा हो गया।
नालियां चोक होने के कारण स्थिति और अधिक खराब हो गई, और नालियों का कीचड़ व गंदा पानी भी सड़कों पर फैल गया। बारिश का पानी मुख्य बाजार क्षेत्र की सब्जी एवं अन्य दुकानों में भी घुस गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।
वहीं, जलभराव के कारण कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई करवाई जाती तो ऐसी स्थिति नहीं बनती।
जलभराव और गंदगी से परेशान ग्रामीणों एवं व्यापारियों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा नियमित रूप से नालियों की सफाई करवाने की मांग की है, ताकि आगामी बारिश में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया तो वे आंदोलन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2174960

