[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

765 केवीए बिजली लाइन परियोजना पर विवाद:कलेक्टर के आदेश बाद भी नहीं मिला मुआवजा, आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

765 केवीए बिजली लाइन परियोजना पर विवाद:कलेक्टर के आदेश बाद भी नहीं मिला मुआवजा, आंदोलन की चेतावनी

765 केवीए बिजली लाइन परियोजना पर विवाद:कलेक्टर के आदेश बाद भी नहीं मिला मुआवजा, आंदोलन की चेतावनी

चिड़ावा : चिड़ावा में ‘765 केवीए बीकानेर-नीमराना बिजली लाइन’ परियोजना से प्रभावित किसानों के मुआवजे के मुद्दे पर अखिल भारतीय किसान सभा ने प्रशासन और पावर ग्रिड कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों को मुआवजे के भुगतान में हो रही देरी को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है, जबकि जिला कलेक्टर ने इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी किए थे।

बुहाना तहसील कमेटी के अध्यक्ष रणधीर सिंह ओला ने बताया- जिला कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि खेतों में काम शुरू करने से पहले प्रभावित किसानों को मुआवजे का अग्रिम भुगतान किया जाए। हालांकि, पावर ग्रिड कंपनी इन आदेशों की लगातार अवहेलना कर रही है। अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा बार-बार शिकायत और चेतावनी के बावजूद कलेक्टर के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है।

किसान सभा ने बिजली कंपनी और स्थानीय प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि कंपनी ने खेतों के ऊपर से तार खींचने का कार्य शुरू करने से पहले सभी प्रभावित किसानों को पूरा मुआवजा नहीं दिया, तो जल्द ही एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसान कंपनी को खेतों में काम करने से रोकेंगे और कार्य ठप कर देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करने के उद्देश्य से चिड़ावा और बुहाना तहसील कमेटी के कार्यकर्ता नियमित रूप से राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों में भी भाग ले रहे हैं।

Related Articles