[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाई, बेटियां बोलीं-पिता की अंतिम इच्छा थी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाई, बेटियां बोलीं-पिता की अंतिम इच्छा थी

बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाई, बेटियां बोलीं-पिता की अंतिम इच्छा थी

चिड़ावा : चिड़ावा के अरड़ावता गांव में पिता की मौत के बाद 3 बेटियों ने अर्थी को कंधा दिया। बेटियां दाह संस्कार में शामिल रहीं और सभी रस्में निभाईं। जानकारी के अनुसार आयुर्वेद विभाग से सेवानिवृत्त दयानंद थाकन का 67 साल की आयु में निधन हो गया। अंतिम यात्रा के दौरान उनकी बेटियों अनीता, बबीता और दीपिका ने अर्थी को कंधा दिया।

बड़ी बेटी अनीता ने बताया- हमारा कोई भाई नहीं है। पिता ने तीनों बेटियों को बेटे की तरह माना। उनकी अंतिम इच्छा भी थी कि मेरी बेटियां मेरी अर्थी को कांधा दें और अंतिम संस्कार करें। तीनों बहनों ने जब परिवार के सामने ये बात रखी तो सभी ने सहमति दे दी।

अंतिम संस्कार में कुलदीप धनखड़, सोमवीर धनखड़, सुनील धनखड़, दर्शिका, हार्दिक, पूर्वी, भावेश, ध्रुव, राजेश, नवीन, मुकेश, बलबीर, रणधीर, अजय, अभय, डुग्गू, राकेश, अंकित सहित बड़ी संख्या में परिवारजन, ग्रामीण, रिश्तेदार और अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles