[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-पिलानी : बिट्स पिलानी की टीम ने जीता इंटरनेशनल रोवर डिजाइन चैलेंज:क्रिस रोबोटिक्स को मिला एक हजार यूएस डॉलर का नकद पुरस्कार, 35 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टीमों ने लिया था भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंपिलानीराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-पिलानी : बिट्स पिलानी की टीम ने जीता इंटरनेशनल रोवर डिजाइन चैलेंज:क्रिस रोबोटिक्स को मिला एक हजार यूएस डॉलर का नकद पुरस्कार, 35 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टीमों ने लिया था भाग

झुंझुनूं-पिलानी : बिट्स पिलानी की टीम ने जीता इंटरनेशनल रोवर डिजाइन चैलेंज:क्रिस रोबोटिक्स को मिला एक हजार यूएस डॉलर का नकद पुरस्कार, 35 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टीमों ने लिया था भाग

झुंझुनूं-पिलानी : बिट्स पिलानी की टीम क्रिस रोबोटिक्स ने हाल ही में समाप्त हुए इंटरनेशनल रोवर डिजाइन चैलेंज (आई.आर.डी.सी), 2023 में पहला स्थान और 1000 यू.एस.डी का नकद पुरस्कार हासिल किया है। प्रतियोगिता में 800 से अधिक प्रतिभागियों वाली 35 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टीमों ने भाग लिया था।

क्रिस (कंसोर्टियम फॉर रिसर्च इन स्पेस सिस्टम्स), बिट्स पिलानी की स्पेस इंजीनियरिंग और रोबोटिक्स रिसर्च टीम के कैप्टन देव पारिख के नेतृत्व में 40 से अधिक तकनीकी छात्रों की एक बहु-विषयक टीम है, जो अंतरिक्ष अन्वेषण परियोजनाओं में नवाचार और विकसित करने की तकनीकि के अन्वेषण पर कार्य करते हैं। ये छात्र अंतरराष्ट्रीय रोवर चैलेंज और यूनिवर्सिटी रोवर चैलेंज सहित विभिन्न वैश्विक प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने के लिए रोवर डिजाइन करते हैं।

इंटरनेशनल रोवर डिज़ाइन चैलेंज (IRDC) मार्च-मई, 2023 से आयोजित स्पेस रोबोटिक्स सोसाइटी और यू.के.ई.टी स्पेस एक्सप्लोरेशन सोसाइटी द्वारा एक ऑनलाइन अंतरिक्ष इंजीनियरिंग डिज़ाइन और अनुसंधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। यह चुनौती एक नेक्स्ट-जेन (Next-Gen) मार्स रोवर की संकल्पना और डिजाइन करने के लिये थी, जो मंगल ग्रह पर भविष्य के अंतरिक्ष यात्री-सहायक अन्वेषण कार्यों के लिए पूरी तरह से सुसज्जित और मिशन तैयार करते में सहायक हो। यह ऑनलाइन शोध-उन्मुख प्रतियोगिता छात्रों की बुद्धिमता का परीक्षण और उपलब्ध भौतिक संसाधनों की बाधाओं से अलग हटकर नवीन डिजाइन के आइडिया पर आधारित थी।

बिट्स पिलानी के निदेशक प्रो. सुधीरकुमार बरई ने टीम का सम्मान करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारी टीम ने हमारी संस्था बिट्स पिलानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान दिलाया है। टीम क्रिस रोबोटिक्स ने भी मार्गदर्शन और सभी प्रयासों में निरंतर समर्थन के लिए के लिये प्रो. वी. रामगोपाल राव, (कुलपति, बिट्स पिलानी), प्रो. सुधीरकुमार बरई (निदेशक, पिलानी परिसर) और संकाय प्रभारी, प्रो. एमएस दासगुप्ता के प्रति आभार जताया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77