डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी का ज्ञापन
‘दे धक्का आंदोलन’ के तहत राष्ट्रपति के नाम राजस्थान संपर्क पोर्टल से भेजा ज्ञापन
झुंझुनूं : डीजल-पेट्रोल, घरेलू गैस तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी ने रविवार को “दे धक्का आंदोलन” के तहत राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के जरिए राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ज्ञापन भेजा। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने किया।
महेंद्र सिंह ने बताया कि बहुजन मुक्ति पार्टी केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में देश के 625 जिलों में तीन चरणों में राष्ट्रव्यापी आंदोलन चला रही है। इसी क्रम में झुंझुनूं मुख्यालय पर भी पंद्रह सूत्रीय मांग पत्र के साथ ज्ञापन प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर के माध्यम से बढ़ते बिजली बिलों, महंगे घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों तथा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को आमजन पर आर्थिक बोझ बताया गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि इन नीतियों से बहुजन समाज और आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सेवदा ने कहा कि “दे धक्का आंदोलन” को भारत मुक्ति मोर्चा राजस्थान का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने केंद्र सरकार से आम जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम की सूचना पूर्व में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ईमेल के माध्यम से भेज दी गई थी। हालांकि जिला कलेक्टर कार्यालय में संबंधित प्रतिनिधि उपलब्ध नहीं होने के कारण ज्ञापन राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रेषित किया गया।
इस दौरान एडवोकेट रतनलाल, किरण, राजवीर सिंह, विकास काला, अवध, सुभाष चंद्र, विनोद, सुरेश कुमार, प्रवीण, सुशीला देवी, सुमित्रा देवी, नेहा, सरिता, पतासी देवी, संजू मीणा, बनारसी देवी, जगपाल सिंह, विष्णु कुमार, रितेश कुमार, शिवकुमार, लक्ष्य, अंकित, आदित्य, सम्राट, सूरज कुमार, भवानी सिंह, महेंद्र, रोहिताश कुमार, महावीर प्रसाद, ओमप्रकाश, संदीप कुमार, कमलेश काला सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2175057


