झुंझुनूं-चूरू रोड पर भरा गंदा पानी:जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ी परेशानी, दुकानदार बोले-ग्राहक नहीं आ रहे
झुंझुनूं-चूरू रोड पर भरा गंदा पानी:जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ी परेशानी, दुकानदार बोले-ग्राहक नहीं आ रहे
झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर की चूरू रोड पिछले दो सालों से परेशानी का कारण बनी हुई है। मुख्य सर्किल चूरू बाईपास (सगीरा सर्किल) से चूरू की तरफ मात्र 500 मीटर आगे बढ़ते ही सड़क की हालत बेहद खराब हो जाती है। वाहन चालकों को समझ ही नहीं आता कि आगे कैसे निकला जाए, क्योंकि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सड़क पर पानी और कीचड़ के कारण ग्राहकों ने आना बंद कर दिया है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। लंबे समय तक जमा गंदे पानी से इलाके में सड़न और बदबू फैल रही है, जिससे लोगों का रहना भी मुश्किल होता जा रहा है।
पानी भरे होने के कारण नहीं दिखते गड्ढे
स्थिति इतनी गंभीर है कि यहां करीब 30 फीट चौड़ी सड़क पर लगभग 60 फीट तक गंदा पानी भरा रहता है। इस जलभराव के गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जो दिखाई नहीं देते। ऐसे में वाहन सीधे गड्ढों में फंस जाते हैं और नुकसान हो जाता है। नए वाहन चालकों के लिए यह रास्ता और भी खतरनाक साबित हो रहा है।
आए दिन हो रहे हादसे, वाहन हो रहे क्षतिग्रस्त
इस 50 मीटर से अधिक लंबे जलभराव और छिपे गड्ढों के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं। कार और बाइक सवार संतुलन खोकर गिर रहे हैं, जिससे लोग घायल हो रहे हैं और वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोज किसी न किसी के गिरने की आवाज सुनाई देती है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2174832


