[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में बाइक पर गिरा सांड:3 युवक थे सवार, एक पर किया हमला, हालत गंभीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में बाइक पर गिरा सांड:3 युवक थे सवार, एक पर किया हमला, हालत गंभीर

चूरू में बाइक पर गिरा सांड:3 युवक थे सवार, एक पर किया हमला, हालत गंभीर

चूरू : चूरू में काम से लौट रहे एक युवक पर सांड ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब सांड अचानक उसकी बाइक पर आकर गिर गया। हादसे में 33 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार चमनबास वार्ड 10 निवासी मोइनुद्दीन (33) रविवार दोपहर उस्मानाबाद कॉलोनी में कंस्ट्रक्शन का काम खत्म कर अपने 2 साथियों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। नए बस स्टैंड पर छात्रावास के पास अचानक एक सांड उसकी बाइक पर आकर गिर गया।

युवक को लोगों ने सांड से बचाया

सांड के गिरने से मोइनुद्दीन सड़क पर गिर गया। इसके बाद सांड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मोइनुद्दीन को सांड से बचाया। घायल मोइनुद्दीन को तुरंत एक निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles