[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मांडोली में फिर घायल मिला मोर:इस बार सूचना मिलते ही हरकत में आया वन विभाग, पहले रेस्क्यू में देरी से हो चुकी मोर की मौत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

मांडोली में फिर घायल मिला मोर:इस बार सूचना मिलते ही हरकत में आया वन विभाग, पहले रेस्क्यू में देरी से हो चुकी मोर की मौत

मांडोली में फिर घायल मिला मोर:इस बार सूचना मिलते ही हरकत में आया वन विभाग, पहले रेस्क्यू में देरी से हो चुकी मोर की मौत

धोद : धोद इलाके के मांडोली गांव में आंधी के दौरान एक राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल मोर का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मोर को उपचार के लिए धोद बहुउद्देशीय पशु अस्पताल ले जाया गया। वहां पशु डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। उपचार के बाद मोर को सुरक्षित रूप से देवीपुरा की नर्सरी में पहुंचा दिया गया है, जहां उसकी निगरानी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि मांडोली गांव में इससे पहले भी एक मोर घायल हुआ था। 24 मई को दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, वह मोर बाइक की टक्कर से घायल हुआ था। उस समय वन विभाग की टीम को मौके पर पहुंचने और रेस्क्यू करने में लगभग तीन दिन का समय लगा था।

इलाज के दौरान बाद में उस मोर की मौत हो गई थी, जिसके बाद वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। इस बार विभाग को सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई की, घायल मोर का रेस्क्यू किया और समय पर उपचार उपलब्ध कराया। ग्रामीणों ने विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker