गैंगस्टर राहुल रिनाउ के संपर्क में था शिव गौतम:सिग्नल ऐप के जरिए करता था बात, राजस्थान में मिली कई धमकियों में भी शामिल होने की आशंका
गैंगस्टर राहुल रिनाउ के संपर्क में था शिव गौतम:सिग्नल ऐप के जरिए करता था बात, राजस्थान में मिली कई धमकियों में भी शामिल होने की आशंका
सीकर : विदेश में बैठे गोदारा गैंग के गैंगस्टर राहुल रिनाउ से पिछले डेढ़ साल से फाइनेंसर शिव गौतम संपर्क में था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों के बीच बातचीत सिग्नल ऐप के जरिए होती थी। जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि सीकर में मिली धमकी के अलावा अन्य भी कई धमकियों में शिव गौतम का रोल हो सकता है। इस एंगल से भी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
फिर एक दिन की रिमांड पर शिव गौतम
सीकर में सर्राफा कारोबारी को रोहित गोदारा गैंग से मिली 5 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी के मामले में 3 दिन पहले कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर राहुल रिनाउ के जीजा शिव गौतम (32) पिता जगदीश निवासी बनवास सिंघाना झुंझुनूं को गिरफ्तार किया है। जिसे दो दिन के रिमांड के बाद आज फिर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी शिव गौतम को फिर से एक दिन की रिमांड पर भेजा है।

5 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में नाबालिग को पकड़ा था
सीकर के सर्राफा कारोबारी को जनवरी महीने में रोहित गोदारा गैंग के राहुल रिनाउ ने विदेशी नंबरों से कॉल करके 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। राहुल ने रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग लड़के को पकड़ा था। जिसने बताया कि राहुल ने उसे सर्राफा कारोबारी की रेकी करने को कहा था।

28 मई को किया था शिव गौतम को गिरफ्तार
उस नाबालिग लड़के को आरोपी शिव गौतम ने रुपए दिए थे। इसके बाद आरोपी शिव गौतम को 28 मई को गिरफ्तार किया गया था। 29 मई को उसे कोर्ट में पेश किया गया। दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद रविवार को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से वापस एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
SHO सुनील कुमार जांगिड़ का कहना है कि आज आरोपी को कोर्ट में पेश करके 1 दिन का रिमांड लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2174795


