मोक्षधाम में पानी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल:निर्माण कार्य शुरू, खटीक समाज उठाएगा खर्चा
मोक्षधाम में पानी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल:निर्माण कार्य शुरू, खटीक समाज उठाएगा खर्चा
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के भूतनाथ मोक्षधाम में रविवार को खटीक समाज द्वारा ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। समाज ने आपसी सहयोग से मोक्षधाम में पानी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल की है।
खटीक समाज के विकास चावला ने बताया- इस कार्य के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के लोगों से सहयोग की अपील की गई थी। इसके परिणामस्वरूप, बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी क्षमतानुसार आर्थिक सहयोग प्रदान किया। जनसहयोग के बाद रविवार को ट्यूबवेल निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।

विकास चावला ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्यूबवेल निर्माण में आने वाला संपूर्ण खर्च समाज के लोगों के सहयोग से ही वहन किया जाएगा। यह पहल मोक्षधाम में पानी की कमी की समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करेगी।
ये रहे मौजूद
शुभारंभ कार्यक्रम में रामावतार चावला, सत्यनारायण बड़गूजर, फूलचंद चावला, सनातन धर्म मंडल के बनवारी पुजारी, दीनदयाल जोशी, सुरेश जाजोदिया, जयशंकर पुजारी, लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, संदीप बजाज, राजेश जाजोदिया, रवि सामरिया और मांगीलाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने इस पहल को सामाजिक एकता और जनभागीदारी का एक प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2174787


