परिंडा लगाओ अभियान का समापन, गोवंश के लिए लगाए जल हौद
परिंडा लगाओ अभियान का समापन, गोवंश के लिए लगाए जल हौद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति के सात दिवसीय “परिंडा लगाओ-जीवन बचाओ” अभियान का शनिवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर ओम कॉलोनी, मंगल कॉलोनी, ज्योति नगर, कायम नगर व पंखा सर्किल क्षेत्र में आवारा पशुओं और गोवंश के लिए सीमेंट के जल हौद स्थापित किए गए।
समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक ने बताया कि राजकीय भरतिया अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. बी.एल. नायक ने 10 बड़े जल हौद भेंट किए, जिन्हें शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाया गया। जल हौदों में नियमित पानी की व्यवस्था के लिए स्थानीय लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभियान के दौरान अग्रसेन नगर, सहनाली छोटी, देपालसर, रामसरा, खासोली और पूनिया कॉलोनी सहित 15 स्थानों पर 200 से अधिक परिंडे तथा 20 जल हौद लगाए गए। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173732


