[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माता की पुण्यतिथि पर झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को बांटे कपड़े व राशन किट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माता की पुण्यतिथि पर झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को बांटे कपड़े व राशन किट

माता की पुण्यतिथि पर झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को बांटे कपड़े व राशन किट

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : रॉयल विकलांग विकास संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी ने अपनी माता एवं समाजसेविका स्वर्गीय साबीरा बानो की छठी पुण्यतिथि पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के लिए सेवा कार्य आयोजित किया। इस दौरान 100 बालक-बालिकाओं को ड्रेस, चप्पल, फल, जूस और राशन किट वितरित किए गए। साथ ही राहगीरों को भी जूस पिलाया गया।

कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि अजीज खान दिलावरखानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समाजसेवी डॉ. यूनुस खान रूकनखानी ने कहा कि गरीब एवं असहाय बच्चों की सहायता करना पुण्य का कार्य है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं।

मदरसा इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष हाजी यूसुफ खान रूकनखानी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।

इस अवसर पर रसूल ख़ान, इब्राहिम खान, सतार खान, मोहम्मद अली खान, मुबारिक खान, अकरम खान, आवेश खान, मोहसिन खान जैनब खान, जिया खान, आरुशाह खान, रिया खान, अल्वी खान, फरियाद खान दोलतखानी, रिहान खान, माहिर खान, अलवीरा खान, आलिया खान, तमन्ना बानो, हारुन तेली, नसीरुद्दीन राजगढ़िया, समाजसेवी हसनेन भाटी, समाजसेवी महबूब खान नसवाण, फारुक राजगढ़िया, बाबू तेली, कालू मोहम्मद, हमदान खान, हुजैफा खान, आहिल खान, आरमीना बानो, चीन्की खान सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles