[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में रोडवेज बसों की भारी कमी, निजी बस संचालकों की मनमानी से यात्री परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में रोडवेज बसों की भारी कमी, निजी बस संचालकों की मनमानी से यात्री परेशान

सरकारी बसों की संख्या बढ़ाने की मांग : बीदासर से चूरू जिले के लिए एक भी नही रोडवेज बस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : तहसील क्षेत्र में रोडवेज बसों की कमी अब आमजन के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। क्षेत्र से वर्तमान में मात्र तीन रोडवेज बसों का संचालन होने के कारण हजारों यात्रियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी बसों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को मजबूरन निजी प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ रहा है, जहां यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीदासर क्षेत्र शिक्षा, व्यापार और आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कस्बा है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, किसान और ग्रामीण विभिन्न शहरों की यात्रा करते हैं। लेकिन रोडवेज बसों की कमी के कारण लोगों को समय पर साधन नहीं मिल पाते।

सुबह और शाम के समय बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। कई बार यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि निजी बस संचालक इस स्थिति का फायदा उठाकर निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूल रहे हैं। कई रूटों पर यात्रियों से मनमर्जी के अनुसार किराया लिया जाता है। वहीं बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जाती हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में रहती है। महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निजी बस संचालक जब सवारी लेते हैं तब तो वह कहीं पर रोक कर सवारी को बैठा लेते हैं जब उतारने की बात रहती है तो वह नहीं उतरते हैं नागरिकों व आम जनों का कहना है कि बीदासर से केवल तीन रोडवेज बसों का संचालन होना क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए पर्याप्त नहीं है।

आसपास के कई गांवों के लोग भी बीदासर होकर ही जिला मुख्यालय और अन्य शहरों तक पहुंचते हैं। लेकिन पर्याप्त सरकारी बसें नहीं होने के कारण आमजन को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। कई विद्यार्थियों को समय पर कॉलेज और स्कूल पहुंचने में कठिनाई होती है, जबकि नौकरीपेशा लोगों को भी रोजाना परेशानियों से गुजरना पड़ता है। स्थानीय पत्रकार गजराज शर्मा ने राजस्थान रोडवेज प्रशासन से मांग की है कि बीदासर से अधिक रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाए। प्रमुख शहरों के लिए नई बस सेवाएं चलाई जाएं तथा पहले से संचालित बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएं ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

लोगों का कहना है कि सरकारी बसों की संख्या बढ़ने से निजी बस संचालकों की मनमानी पर भी रोक लगेगी और आमजन को सस्ती एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सकेगी। यदि जल्द ही रोडवेज बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो आमजन को साथ लेकर आंदोलन भी किया जाएगा। वही बीदासर के जागरूक नागरिक व लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से भी इस गंभीर समस्या पर ध्यान देकर शीघ्र समाधान करवाने की मांग की है।

Related Articles