[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर एसपी प्रवीण नायक को दूसरी बार DGP डिस्क:SHO पवन चौबे को भी CI रहते हुए दूसरी बार मिलेगा, खाटूश्यामजी में बेहतरीन क्राउड मैनेजमेंट किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर एसपी प्रवीण नायक को दूसरी बार DGP डिस्क:SHO पवन चौबे को भी CI रहते हुए दूसरी बार मिलेगा, खाटूश्यामजी में बेहतरीन क्राउड मैनेजमेंट किया

सीकर एसपी प्रवीण नायक को दूसरी बार DGP डिस्क:SHO पवन चौबे को भी CI रहते हुए दूसरी बार मिलेगा, खाटूश्यामजी में बेहतरीन क्राउड मैनेजमेंट किया

सीकर : सीकर के एसपी प्रवीण नायक और खाटूश्यामजी SHO पवन कुमार चौबे को दूसरी बार डीजीपी डिस्क मिलने जा रही है। पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा की ओर से डिस्क पाने वाले पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों की सूची शुक्रवार को जारी की गई है। इसमें इन दोनों का नाम शामिल है।

बता दें कि धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में बेहतरीन क्राउड मैनेजमेंट करने के चलते पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने दोनों को डीजीपी डिस्क दी है।

भीड़ के हिसाब से एक्शन प्लान तैयार किया

एसपी प्रवीण नायक और खाटूश्यामजी SHO पवन कुमार चौबे ने इस बार फाल्गुनी मेले के दौरान पहली बार कलर बेस्ड पार्किंग,QR CODE जैसे कई नवाचार किए थे। इसकी वजह से मेले के दौरान किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं हुई। इसके अलावा मासिक मेलों के दौरान भी भीड़ का दबाव होने पर तुरंत भीड़ के हिसाब से एक्शन प्लान तैयार करके लागू किया गया।

Related Articles