सुरेंद्र भाटिया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बने:झुंझुनूं जिले में पार्टी ने सौंपी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जताई खुशी
सुरेंद्र भाटिया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बने:झुंझुनूं जिले में पार्टी ने सौंपी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जताई खुशी
पचेरी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने झुंझुनूं जिले के सुरेंद्र भाटिया को पुनः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाटिया एक युवा और सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
उनकी इस पुनर्नियुक्ति पर गांव जाखोद के पास राजवीरपुरा सहित जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व और प्रदेशाध्यक्ष निहाल चंद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने एक समर्पित और जमीन कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी है।
सुरेंद्र भाटिया को उनकी पुनर्नियुक्ति पर जिलेभर से बधाइयां मिल रही हैं। शुभकामनाएं देने वालों में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, प्रधान बलवान सिंह, पूर्व सांसद नरेन्द्र खीचड़, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, पिलानी विधायक प्रत्याशी राजेश दहिया, राज्य ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावडिया और पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं।
भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि सुरेंद्र भाटिया के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा जिले में संगठन को और अधिक मजबूती देगा। साथ ही, वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2171055


