[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में धर्मा गौशाला में शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्यसीकर

नवलगढ़ में धर्मा गौशाला में शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित

नवलगढ़ में धर्मा गौशाला में शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित

नवलगढ़ : कस्बे के बलवंतपुरा फाटक के पास स्थित धर्मा गौशाला में गुरुवार को नगरपालिका के पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी स्वर्गीय जुगल किशोर शाह की पुण्य स्मृति में बनने वाले मकान का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

जानकारी के अनुसार, मकान का निर्माण कैलाश चोटिया की प्रेरणा से स्वर्गीय जुगल किशोर शाह की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी चन्दा देवी तथा पुत्र जय प्रकाश शाह, सुनील शाह एवं अशोक शाह द्वारा करवाया जा रहा है। भवन निर्माण से गौशाला में सुविधाओं का विस्तार होगा और गौसेवा कार्यों को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर सुंदर दास महाराज, भंवर लाल सैनी, विकास सैनी मारवाड़ी, गौ रक्षक टिंकू सिंगोदिया, अनिल माली, अनिल रणवा सहित कई गौभक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में गौ रक्षक टिंकू सिंगोदिया ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया।

Related Articles