भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल, ठड्डेवाले बालाजी मंदिर में लगाया वाटर कूलर
भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल, ठड्डेवाले बालाजी मंदिर में लगाया वाटर कूलर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : भीषण गर्मी और हीटवेव के दौर में राहगीरों व श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने के उद्देश्य से मुकुंदगढ़ स्थित ठड्डेवाले बालाजी मंदिर में वाटर कूलर स्थापित किया गया। यह सेवा कार्य भीलवाड़ा प्रवासी बागडोदिया परिवार द्वारा लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
जानकारी के अनुसार यह वाटर कूलर स्वर्गीय शंतरा देवी एवं स्वर्गीय गोगराज बागडोदिया की पुण्य स्मृति में भेंट किया गया। दानदाता परिवार के जुगल किशोर बागडोदिया, दिनेश बागडोदिया एवं पवन कुमार बागडोदिया सामाजिक व धार्मिक कार्यों में लगातार सक्रिय सहयोग देते रहे हैं।
गुरुवार को आयोजित लोकार्पण समारोह में मुकुंदगढ़ एसएचओ ताराचंद यादव, मुरारीलाल सिंघानिया एवं रामकुमार डोटासरा के सानिध्य में मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष शर्मा ने फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पूर्व मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी की गई।
इस अवसर पर आयोजक संस्थाओं की ओर से अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग की प्रेरणा से शुरू किए गए “शीतल जल सेवा अभियान” के तहत अब तक 23 वाटर कूलर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले 20 वाटर कूलर लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे बढ़ाकर अब 30 करने की तैयारी है।
कार्यक्रम में लायंस क्लब झुंझुनूं के पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन श्रवण केजडीवाल, अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, अध्यक्षीय सलाहकार एमजेएफ लायन नरेन्द्र व्यास कुलदीप सांखला, ब्रह्मदत्त बेरीवाला, नंदलाल चौधरी, कपिल मुरारका, अशोक मोदी, पप्पू शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2171028


