आपराधिक गतिविधियों, अवैध वसूली एवं रंगदारी प्रकरण में रोहित गोदारा-वीरेन्द्र चारण गैंग के तीन सहयोगी गिरफ्तार
आपराधिक गतिविधियों, अवैध वसूली एवं रंगदारी प्रकरण में रोहित गोदारा-वीरेन्द्र चारण गैंग के तीन सहयोगी गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
रतनगढ़ : रतनगढ़ पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों, अवैध वसूली, जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने तथा समाज में भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले रोहित गोदारा एवं वीरेन्द्र चारण गैंग के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनगढ़ निवासी वार्ड नंबर 21, रेलवे घूमचक्कर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस थाना रतनगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 14 मई 2026 की सुबह करीब 5:25 बजे वह अपने घर की ऊपरी मंजिल के पोर्च में टहल रहा था। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक उसके घर के सामने आए, जिनमें से एक के हाथ में हथियार था। आरोपियों ने कथित रूप से वीरेन्द्र चारण और रोहित गोदारा के नाम से एक करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामले में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एम. आईपीएस के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ सतपाल सिंह एवं वृत्ताधिकारी रतनगढ़ इनसार अली के सुपरविजन में थाना प्रभारी गौरव खिड़िया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र सिंह पुत्र स्व. उजीणदान चारण निवासी बोबासर चारणान, संतदास पुत्र जेतदास स्वामी निवासी कपूरीसर तथा गीता देवी पत्नी संतदास शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर गैंग से जुड़े असामाजिक तत्वों को शरण देने, अवैध गतिविधियों में सहयोग करने तथा रंगदारी और हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग के स्थानीय गुर्गे व्यापारियों, ज्वैलर्स एवं धनाढ्य व्यक्तियों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में छिपे गैंग सरगनाओं तक पहुंचाते हैं। इसके बाद विभिन्न माध्यमों से रंगदारी की मांग की जाती है तथा रकम नहीं देने पर जान-माल की धमकी दी जाती है।
पुलिस ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है तथा गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों की तलाश की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2171055


