घाघु गांव में ईद-उल- अजहा के त्योंहार पर नमाज अदा कर मांगी दुआ…
घाघु गांव में ईद-उल- अजहा के त्योंहार पर नमाज अदा कर मांगी दुआ...
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : गांव घांघू में ईद-उल-अजहा का त्योंहार भाईचारे की भावना के साथ गले मिलकर मनाया गया। ईदगाह एवं मस्जिदों में पढ़ी नमाज मांगी दुआ मुस्लिम समुदाय का त्योंहार ईद-उल-अजहा ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाज अदा कर अकीदत एवं उत्साह के साथ मनाया गया। गांव में दांदू रोड़ स्थित ईदगाह, अक्सा मस्जिद एवं पुरानी मदीना मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज़ के दौरान देश में अमन, चैन, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ की गई।
ईद की नमाज़ के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर भाईचारे का इजहार करते हुए मुबारक़बाद दी। इस मुबारक़ मौके पर हिन्दू भाइयों ने भी मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारक़ बाद दी। शिक्षाविद सफी मोहम्मद गांधी ने बताया की अक्सा मस्जिद में मौलाना रईमुद्दीन एवं मदीना मस्जिद में ईमाम साहब द्वारा नमाज अदा करवाई गई, दांदू रोड़ स्थित ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। उन्होंने बताया की ईद-उल-अजहा इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा एवं पवित्र त्योंहार है। यह त्याग और कुर्बानी एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
इस अवसर पर डॉ मुमताज अली, हाज़ी अब्दुल हबीब अनवरी, सफी मोहम्मद गांधी, पूर्व प्रधानाचार्य कासम खां, बन्ने खां, नजीर खां, बरकत खां, एडवोकेट इक़बाल खां,जीवण अली, समाजसेवी महावीर नेहरा, समाजसेवी परमेश्वर लाल दर्जी, फारूक, जब्बार, हाज़ी युसूफ, मोहम्मद जावेद यूनुस अली, आजम, अनवर खां, मनवर खां, मोहम्मद रईस, शौकत खां, सफी फौजी, आमीन, सतार, अब्दुल मजीद इरफ़ान, शरीफ आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2170998


