NH-52 पर सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल
तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, ख्याळी बस स्टैंड के पास सिरसला में हुआ हादसा
चूरू : चूरू में NH-52 पर ख्याळी बस स्टैंड के पास सिरसला में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एक पिकअप ड्राइवर ने डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
यह हादसा बुधवार को हुआ जब ब्रह्मनगर निवासी मुकेश शर्मा (30) अपनी बाइक से चूरू आ रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। कुछ देर तक वह वहीं पड़े रहे। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे एक पिकअप ड्राइवर ने मानवता दिखाते हुए उन्हें अपनी गाड़ी से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।
कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है घायल युवक
घायल मुकेश चूरू में एक सरकारी विभाग में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। हादसे में मुकेश के पैर में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके पैर की सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। हादसे की सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी स्टाफ ने घटना की जानकारी अस्पताल चौकी को भी दी है। फिलहाल मुकेश शर्मा अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2169219


