सरदारशहर में 12 किलोमीटर सावर-दलूसर मुख्य सड़क बदहाल, ग्रामीण परेशान
आमने-सामने से वाहन आने पर चालको को परशानी, ज्ञापन के बाद भी समाधान नही; आंदोलन की चेतवानी दी
सरदारशहर : सरदारशहर में सावर से दलूसर, तोलासर, रोलासर, मनाफरसर और भाटवाला तक जाने वाली करीब 12 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क की बदहाली से ग्रामीण और वाहन चालक परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह मिट्टी जमा होने और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
मिट्टी के कारण वाहनों के फिसलने का खतरा
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर तारबंदी होने से मार्ग पहले ही संकरा है। ऐसे में आमने-सामने वाहन आने पर चालकों को काफी परेशानी होती है। सड़क किनारों पर फैली मिट्टी के कारण वाहनों के फिसलने का जोखिम भी बढ़ गया है।
मिट्टी और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका
दलूसर गांव के निवासी राकेश जाखड़ ने बताया कि सड़क पर मिट्टी और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपकर सड़क से मिट्टी हटाने और इसे चौड़ा व दुरुस्त करने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सड़की चौड़ीकरण की मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क को दोनों तरफ से चौड़ा किया जाए और टूटी हुई सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पीडब्ल्यूडी विभाग ने समय रहते सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस संबंध में, सरदारशहर पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता बजरंग लाल भिंचर ने बताया कि जहां पर मिट्टी जमा है, उसे हटवाया जाएगा, जिसके बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2169215


