एनएसयूआई अध्यक्ष जाखड़ ने पूर्व मंत्री शर्मा से मुलाकात की:परसरामपुरा में राजनीतिक और युवा मुद्दों पर चर्चा हुई, बोले – स्टेडियम तोड़ने की घटना राजनीतिक द्वेष
एनएसयूआई अध्यक्ष जाखड़ ने पूर्व मंत्री शर्मा से मुलाकात की:परसरामपुरा में राजनीतिक और युवा मुद्दों पर चर्चा हुई, बोले - स्टेडियम तोड़ने की घटना राजनीतिक द्वेष
परसरामपुरा : एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने परसरामपुरा में पूर्व चिकित्सा एवं राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा से मुलाकात की। जाखड़ अपने काफिले और समर्थकों के साथ शास्त्री फार्म हाउस स्थित डॉ. शर्मा के आवास पर पहुंचे।
मुलाकात के दौरान विनोद जाखड़ ने परसरामपुरा स्टेडियम तोड़ने के मुद्दे को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से हजारों युवाओं के सपने प्रभावित हुए हैं।
जाखड़ ने नीट पेपर लीक और महंगाई जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने जानकारी दी कि एनएसयूआई इन विषयों पर देशभर में आंदोलन कर रही है।
मुलाकात के बाद डॉ. राजकुमार शर्मा और एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ गुढ़ा स्थित प्रदीप मेघवाल के आवास के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अरुण शर्मा, उत्तम चौधरी, रतन रोजड़ा, इरफान कुरैशी, सुरेश गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2168148


