[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रांसफार्मरों में आग और खराबी से बिजली सप्लाई ठप:लंबोर बड़ी में लगी आग, 30 गांव प्रभावित, शाम नंद प्लाजा में भी दुकानदारों की सूझबूझ से हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

ट्रांसफार्मरों में आग और खराबी से बिजली सप्लाई ठप:लंबोर बड़ी में लगी आग, 30 गांव प्रभावित, शाम नंद प्लाजा में भी दुकानदारों की सूझबूझ से हादसा टला

ट्रांसफार्मरों में आग और खराबी से बिजली सप्लाई ठप:लंबोर बड़ी में लगी आग, 30 गांव प्रभावित, शाम नंद प्लाजा में भी दुकानदारों की सूझबूझ से हादसा टला

सादुलपुर : सादुलपुर क्षेत्र में मंगलवार को ट्रांसफार्मरों से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं ने बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। कस्बे में नंद प्लाजा के सामने बिजली विभाग के एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जबकि निकटवर्ती गांव लंबोर बड़ी में लंबोर जीएसएस का 33 केवी ट्रांसफार्मर जल जाने से 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

मंगलवार देर शाम नंद प्लाजा के सामने लगे बिजली विभाग के एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने स्थानीय दुकानदारों की मदद से मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों में रखा सामान सुरक्षित बच गया और बड़ा हादसा टल गया।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया पूरी तरह नियंत्रण

घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने आग को पूरी तरह बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के दौरान कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। बिजली विभाग की ओर से बाद में स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए गए।

लंबोर बड़ी गांव में 33 केवी के ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
लंबोर बड़ी गांव में 33 केवी के ट्रांसफार्मर में आग लग गई।

वहीं गांव लंबोर बड़ी में मंगलवार दोपहर लंबोर जीएसएस का 33 केवी ट्रांसफार्मर जल जाने से आसपास के 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अत्यधिक गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर खराब हुआ है।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि इतना बड़ा ट्रांसफार्मर राजगढ़, चूरू और बीकानेर में उपलब्ध नहीं है। इसे जोधपुर से मंगवाया जाएगा, जिसके आने और स्थापित होने में समय लगेगा। बिजली बहाली में देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।

बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीण करेंगे घेराव

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो वे अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव करेंगे। लंबोर बड़ी जीएसएस से जुड़े लंबोर छोटी, हरपालु, बिंजावास, इंद्रपुरा, बेरासर, मीठड़ी, देविपुरा, जयपुरिया पत्ता, कनावासी, बेजवा और कलाना क्षेत्र सहित 30 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

Related Articles