[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने मलसीसर व अलसीसर अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, हीटवेव व्यवस्थाएं परखी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने मलसीसर व अलसीसर अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, हीटवेव व्यवस्थाएं परखी

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने मलसीसर व अलसीसर अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, हीटवेव व्यवस्थाएं परखी

मलसीसर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने मंगलवार को उप जिला अस्पताल मलसीसर एवं सीएचसी अलसीसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, दवा वितरण, जांच सुविधाओं, साफ-सफाई और हीटवेव से बचाव की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उप जिला अस्पताल मलसीसर में सीएमएचओ ने ओपीडी, आईपीडी, वार्ड, दवा भंडार, जांच प्रयोगशाला एवं पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों एवं परिजनों से संवाद कर उपचार और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली तथा अस्पताल प्रशासन को समय पर उपचार और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

पीएमओ डॉ. सत्यवीर सिंह ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। सीएमएचओ ने भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पतालों में पर्याप्त पेयजल, छाया, दवाओं और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

इसके बाद उन्होंने बीसीएमओ कार्यालय मलसीसर का निरीक्षण किया, जहां बीसीएमओ डॉ. अशोक सैनी एवं बीपीओ राकेश गोरा ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी।

सीएमएचओ ने सीएचसी अलसीसर का भी निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और स्टाफ उपस्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान तीनों संस्थानों में सभी कार्मिक उपस्थित मिले।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने एसडीएच मलसीसर एवं सीएचसी अलसीसर के निर्माणाधीन भवनों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश देते हुए बताया कि मलसीसर अस्पताल भवन करीब छह माह में पूर्ण होने की संभावना है, जबकि अलसीसर सीएचसी का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है।

Related Articles