[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भामाशाह ने राजकीय स्कूल को फर्नीचर भेंट किया:टेबल और चार कुर्सियां सौंपी, शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

भामाशाह ने राजकीय स्कूल को फर्नीचर भेंट किया:टेबल और चार कुर्सियां सौंपी, शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

भामाशाह ने राजकीय स्कूल को फर्नीचर भेंट किया:टेबल और चार कुर्सियां सौंपी, शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

बुहाना : बुहाना उपखंड के बड़बर गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल को भामाशाह मुकेश कुमार जांगिड़ ने फर्नीचर भेंट किया है। इसमें बड़ी टेबल और चार कुर्सियां शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 हजार रुपए बताई गई है। यह फर्नीचर स्कूल के कार्यालय उपयोग के लिए प्रदान किया गया है।

स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में यह सामग्री स्कूल प्रशासन को सौंपी गई। स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने भामाशाह की इस पहल की सराहना की। स्कूल के टीचर राजेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि कार्यालय उपयोग के लिए फर्नीचर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके बाद उन्होंने मुकेश कुमार जांगिड़ को सहयोग के लिए प्रेरित किया। प्रेरणा मिलते ही उन्होंने तुरंत आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध करवाया।

स्कूल के प्रिंसिपल राजेश करोल ने भामाशाह मुकेश कुमार जांगिड़ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के भामाशाहों के सहयोग से सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार संभव हो पाता है। ऐसे सामाजिक सहयोग से छात्र को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलती है और स्कूल विकास कार्यों को गति मिलती है।

इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ, ग्रामीणजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने भामाशाह के इस योगदान की प्रशंसा की और अन्य लोगों से भी शिक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Related Articles