रतनगढ़ में पेंशनर्स का प्रदर्शन, आरजीएचएस व्यवस्था सुधारने की उठी मांग
आरजीएचएस योजना में बार-बार रुकावट से नाराज पेंशनर्स ने निकाली आक्रोश रैली
रतनगढ़ : राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा रतनगढ़ द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़ के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी रतनगढ़ के माध्यम से राजस्थान सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर मांग की गई है कि आरजीएचएस योजना में अनुमोदित चिकित्सालय और फार्मा स्टोर से इलाज और दवा बिना किसी व्यवधान के नियमित रूप से उपलब्ध करवाने की सुचारू व्यवस्था की जाए इससे पूर्व पेंशनर भवन बस स्टैंड के पास से नारे लगाते हुए पेंशन समाज के लोगों ने उपखंड कार्यालय गढ़ परिषद तक आक्रोश रैली निकाली । गढ़ परिषर के आगे हुए मीटिंग में जय सिंह राठौड़ ने ज्ञापन का वाचन कर सभी को इसकी विषय वस्तु से अवगत कराया । रामदेव शर्मा , मदनलाल जाखड़, हनुमान सिंह ने बैठक को संबोधित किया ।
ओमप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि मुख्य मांग है कि आरजीएचएस योजना को बीमा मोड पर नहीं दिया जाए , इस योजना की आउट डोर और इन डोर उपचार व्यवस्था को यथावत रखा जाए , आरजीएस योजना में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने की अवधि में जिन पेंशनर्स ने नगद राशि भुगतान कर उपचार लिया है , उनको उक्त राशि का पुनर्भरण करवाया जाए ।
इस योजना में बार-बार होने वाली रुकावट का प्रभावी समाधान किया जाए । इस अवसर पर पीरुमल भोभरिया, सांवरमल दर्जी, रघुनाथ प्रसाद धर्ड़, भागीरथ खिचड़, हरिराम शर्मा, विजय कुमार स्वामी, दिनेश भाटी, सोहनलाल चबरवाल, भागीरथ मंडार, घनश्याम मिश्रा फूल मोहम्मद, खादिम हुसैन, नरपत सिंह बीका , लिछमण राम टांडी, ओम प्रकाश इंदौरिया, देवकीनंदन सोनी, सांवरमल बड़जाती, पन्नालाल सोनी, रामावतार ठठेरा, उम्मेद सिंह, फकीरचंद दानोदिया, जयप्रकाश तम्रायत, अल्लादीन खां, रामावतार शर्मा, भंवर सिंह, बिहारी लाल, कल्याण सिंह चारण, तुलछाराम प्रजापत नंदकिशोर सैनी सहित सैंकड़ों की संख्या में पेंसनर उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अनवर कुरैशी ने किया ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2166668


