डॉ. जुल्फिकार का नाम ‘एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज : इससे पहले भी इनके नाम 3 विश्व रिकॉर्ड दर्ज है
डॉ. जुल्फिकार का नाम 'एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज : इससे पहले भी इनके नाम 3 विश्व रिकॉर्ड दर्ज है
भीमसर : जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव के युवा लेखक एवं शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार ने अपनी असाधारण प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर एक बार फिर से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्वामी विवेकानंद पर शोध कार्य करने वाले डॉ. जुल्फिकार ने अब ‘एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नया रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया है। संस्था ने औपचारिक क्रिया सम्पूर्ण होने के बाद उनकी उपलब्धि को अधिकारिक मान्यता प्रदान की है। उन्हें यह ऐतिहासिक उपलब्धि स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और उनके संदेश को प्रदेशभर में व्यापक बनाने के लिए अब तक 80,000 विवेकानंद कैलेंडर और 20,000 विवेकानंद पुस्तकें नि:शुल्क वितरण करने पर मिली है। यह बेजोड़ उपलब्धि उनके निरंतर योगदान और कार्य की सार्थकता का प्रमाण है। डॉ. जुल्फिकार लंबे समय से स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण मिशन पर शोध कर रहे हैं। उनका कार्य न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी सराहा गया है।
इससे पहले भी तीन विश्व रिकॉर्ड से रचा कीर्तिमान
डॉ. जुल्फिकार देश के ऐसे पहले भारतीय मुस्लिम शोधकर्ता हैं,जिनका नाम विवेकानंद केंद्रित कार्यों के लिए इससे पहले भी तीन अलग-अलग वर्ल्ड रिकॉर्ड पुस्तकों में दर्ज हुआ है।
लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के साथ – साथ बांग्लादेश, श्रीलंका और सिंगापुर स्थित रामकृष्ण मठ – मिशन संस्थाओं पर शोध करने वाले पहले भारतीय मुस्लिम युवा के रुप में उनका नाम दर्ज किया गया।
यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
प्रदेशभर में 10,000 विधार्थियों के बीच विवेकानंद प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर यह सम्मान मिला।
भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
वेलूर मठ सहित देश के 50 से अधिक रामकृष्ण मठों का भ्रमण तथा विवेकानंद पर 32 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठीयों के आयोजन लिए उन्हें रिकाॅर्ड में स्थान दिया गया। यह पहल शिक्षा,संस्कार और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2166671


