[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में 55 फीट ऊंचा सात मंजिला पक्षी घर:800 पक्षियों को देगा आश्रय, शहर में अब 3 पक्षीघर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में 55 फीट ऊंचा सात मंजिला पक्षी घर:800 पक्षियों को देगा आश्रय, शहर में अब 3 पक्षीघर

लक्ष्मणगढ़ में 55 फीट ऊंचा सात मंजिला पक्षी घर:800 पक्षियों को देगा आश्रय, शहर में अब 3 पक्षीघर

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के मोरी गेट स्थित जयपुरिया मुक्ति धाम परमार्थ निकेतन में एक सात मंजिला पक्षी घर बनाया गया है। लगभग 55 फीट ऊंचे इस रंग-बिरंगे भवन में करीब 800 पक्षियों के रहने की व्यवस्था की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य पक्षियों का संरक्षण और उन्हें आश्रय प्रदान करना है।

जयपुरिया मुक्ति धाम परमार्थ निकेतन के व्यवस्थापक एडवोकेट ललित पुरोहित ने बताया कि इस पक्षी घर का निर्माण दानदाताओं और भामाशाहों के सहयोग से हुआ है। यहां पक्षियों के लिए पानी और दाने की नियमित व्यवस्था की गई है। लक्ष्मणगढ़ में यह तीसरा बड़ा पक्षी टॉवर है। स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल को समाज के लिए एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय कदम बताया है।

Related Articles