सीकर-जयपुर हाईवे पर दो कार की टक्कर:बाजोर बस स्टैंड के पास हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई
सीकर-जयपुर हाईवे पर दो कार की टक्कर:बाजोर बस स्टैंड के पास हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई
सीकर : सीकर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बाजोर बस स्टैंड के पास दो कारों की भिड़ंत हो गई। यह घटना तब हुई जब दोनों वाहन जयपुर से सीकर की ओर जा रहे थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
हाईवे पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण आगे चल रही एक गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही स्विफ्ट कार का चालक समय रहते वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और वह आगे वाली गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद स्विफ्ट कार हाईवे के बीचों-बीच खड़ी हो गई, जिससे यातायात प्रभावित होने लगा।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट कार को धक्का लगाकर सड़क किनारे पहुंचाया। इसके बाद यातायात सुचारु रूप से फिर से शुरू हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर बढ़ते ट्रैफिक और अचानक ब्रेक लगाने की वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल, इस घटना में केवल वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2165242


