[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला में 150 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक, मौत:सिविल डिफेंस टीम ने निकाला शव, तीन दिन पहले गी बहनों के पास आया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला में 150 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक, मौत:सिविल डिफेंस टीम ने निकाला शव, तीन दिन पहले गी बहनों के पास आया था

खंडेला में 150 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक, मौत:सिविल डिफेंस टीम ने निकाला शव, तीन दिन पहले गी बहनों के पास आया था

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

खंडेला : खंडेला के ग्राम गोकुल का बास में शुक्रवार को एक युवक की 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद खंडेला पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। कुएं की गहराई और पानी ज्यादा होने के कारण पुलिस व ग्रामीणों को सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद सीकर से सिविल डिफेंस टीम को मौके पर बुलाया गया।

मृतक की पहचान महाराष्ट्र निवासी शेख हुशेन पुत्र शेख महेबूब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का तलाक हो चुका था और वो लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसकी चार बहनें खंडेला चौपाटी क्षेत्र में रहती हैं और वो करीब तीन दिन पहले ही अपनी बहनों के पास खंडेला आया था।

सीकर से पहुंची सिविल डिफेंस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला। उसे उप जिला अस्पताल खंडेला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने गोकुल का बास स्थित सरकारी स्कूल के पास बने कुएं में छलांग लगा दी है। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से उसे निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर सिविल डिफेंस टीम सीकर को बुलाया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker