[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, भाजपा कार्यकर्ता ने लिखा पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, भाजपा कार्यकर्ता ने लिखा पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, भाजपा कार्यकर्ता ने लिखा पत्र

बिसाऊ : कस्बे के भाजपा कार्यकर्ता इकबाल अहमद उर्फ टाइगर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत किए जाने की मांग की है।

इकबाल अहमद ने अपने पत्र में कहा कि उन्होंने देखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने सुरक्षा काफिले को सीमित रखा है, लेकिन देश की जनता उनके तथा गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व को राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण मानती है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि दोनों नेताओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

पत्र में उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह देश की शान हैं तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उनके नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने जनता की भावनाओं का हवाला देते हुए दोनों नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आग्रह किया।

भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा, विकास और सुशासन के लिए शीर्ष नेतृत्व की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से उन्होंने यह पत्र भेजकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles