[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में बदहाल सड़कों से जनता परेशान, नगर परिषद की कार्यशैली पर उठे सवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में बदहाल सड़कों से जनता परेशान, नगर परिषद की कार्यशैली पर उठे सवाल

चूरू में बदहाल सड़कों से जनता परेशान, नगर परिषद की कार्यशैली पर उठे सवाल

चूरू : नगर परिषद की अनदेखी और प्रशासनिक बेरुखी के चलते शहर की सड़कों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे आमजन के लिए बड़ी परेशानी और हादसों का कारण बन रहे हैं। रुके हुए नालों और जलभराव के कारण सड़कों का डामर उखड़ रहा है, जिससे कई मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। शहरवासियों का कहना है कि इन गड्ढों से न केवल वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति जानलेवा बन गई है।

रात के समय अथवा बारिश के बाद पानी भर जाने पर गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कई स्थानों पर वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। सड़कों की खराब हालत के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ता है, जिससे मुख्य मार्गों पर लंबे जाम की स्थिति बन रही है। इसके बावजूद नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारी इस गंभीर समस्या को लेकर मौन नजर आ रहे हैं। वहीं, श्रीनदरीनदन और ैपांत को जोड़ने वाली सड़कों की हालत भी अत्यंत खराब बनी हुई है।

लोगों का कहना है कि इन मार्गों पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आमजन लंबे समय से सड़क मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। अब देखना यह होगा कि नगर परिषद और प्रशासन कब जागेगा और आम जनता को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा। फिलहाल लोगों में प्रशासन की कार्यशैली को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।

Related Articles