[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर बस स्टैंड पर कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई:खोखे-रेहड़ियां जनरेटर भी टूटे, टेम्पो को बचाने में अनबैलेंस हुई कार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर बस स्टैंड पर कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई:खोखे-रेहड़ियां जनरेटर भी टूटे, टेम्पो को बचाने में अनबैलेंस हुई कार

सादुलपुर बस स्टैंड पर कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई:खोखे-रेहड़ियां जनरेटर भी टूटे, टेम्पो को बचाने में अनबैलेंस हुई कार

सादुलपुर : सादुलपुर के बस स्टैंड क्षेत्र में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं सड़क किनारे रखे खोखे, रेहड़ियां और एक जनरेटर भी टूट गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

कार ड्राइवर सोनू ने बताया कि वो हिसार का निवासी है और सादुलपुर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। घटना के समय वो बस स्टैंड क्षेत्र में खाना खाने के बाद दही लेने जा रहा था।

सोनू के अनुसार, सामने से आ रहे एक वाहन और अचानक बीच में आए एक टैम्पो को बचाने के प्रयास में उसकी कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे रखे जनरेटर, खोखे और रेहड़ियों को तोड़ती हुई सीधे दीवार में जा टकराई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। आसपास खड़े लोगों ने राहत की सांस ली कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles