[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर झुलसा:दमकल ने पाया काबू, झुंझुनूं में इलाज जारी, डीजल रिसाव हुआ था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर झुलसा:दमकल ने पाया काबू, झुंझुनूं में इलाज जारी, डीजल रिसाव हुआ था

जसरापुर में कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर झुलसा:दमकल ने पाया काबू, झुंझुनूं में इलाज जारी, डीजल रिसाव हुआ था

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के नेशनल हाइवे 311 खरखड़ा से जसरापुर रोड पर बुधवार रात कॉस्मेटिक से भरे कंटेनर में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया और कंटेनर का ड्राइवर करण सिंह चौधरी झुलस गया। ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है

धू-धू कर जला कंटेनर

आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। कंटेनर में भरा लाखों रुपए का कॉस्मेटिक सामान भी आग की चपेट में आ गया। देर रात लगी इस आग को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही खेतड़ी और चिड़ावा से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर पूरी तरह जल चुका था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

आग लगने के कारण कुछ समय के लिए सड़क मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा और सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। कंटेनर मालिक लोयल निवासी राजकुमार ने बताया कि कंटेनर तिनसुखिया से गुजरात के वापी जा रहा था।

डीजल का रिसाव हो रहा था

कंटेनर को ड्राइवर करण सिंह चौधरी चला रहा था। रास्ते में चलते समय चालक को डीजल निकलने जैसी गंध महसूस हुई। जांच करने पर डीजल वापसी पाइप टूटी हुई मिली, जिससे डीजल का रिसाव हो रहा था। चालक ने कंटेनर को सड़क किनारे रोककर पाइप ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान अचानक कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने से ड्राइवर करण सिंह चौधरी झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से चालक को तुरंत खेतड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल चालक का इलाज जारी है।

Related Articles